रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सड़क पर दिखाई दी महिला की सफेद छाया, बचाने के फिराक में तीर्थ यात्रियों की कार पलटी, तीन घायल

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्होसरा के पास पास तीर्थ यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नित्यानंदपुर निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र नेक सिंह के अनुसार वह कार से पड़ौसी गांव रामपुर के शिवचरन, मुकेश कुमार, कमलेश देवी व रेखा देवी के साथ खाटू श्याम गए थे। जहां से वह मेहंदीपुर बालाजी, गोवर्धन व शनिदेव मंदिर के दर्शन कर शनिवार को गांव लौट रहे थे। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव ल्हौसरा के समीप कार के सामने सफेद कपड़ा पहने, बड़े-बड़े बालों वाली महिला की परछाई दिखाई दी। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में मुकेश कुमार, कमलेश देवी व रेखा देवी घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकलवाकर उपचार को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने कमलेश देवी व रेखा देवी की हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!