रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

संस्कार और संस्कृति के ज्ञान के अभाव में शिक्षा अधूरी है

इगलास । राधा इंटरनेशनल एकेडमी गोंडा रोड इगलास में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया| इस अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुर,ताल और नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित हुई |कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर इंजीनियर श्री दीपक मुकुट मणि एवं प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण से की| मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया गया तदोपरांत छात्रा भूमिका ने सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत की | छात्रा पायल ने स्वागत डांस प्रस्तुत किया| अनामिका एवं रेणुका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तदोपरांत मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए|

इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर श्री दीपक मुकुटमणि ने कहा, “संस्कार और संस्कृति के ज्ञान के अभाव में शिक्षा अधूरी है हमारी शिक्षा से राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होनी चाहिए और अमर बलिदानियों के अथक प्रयासों से हमें जो अंग्रेजों से आजादी मिली है उन प्रयासों को अभी भी भारत से भ्रष्टाचार गरीबी बेरोजगरी और भुखमरी को मिटाने के लिए सतत रखना होगा”|इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार शर्मा जी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया उन्होंने कहा ,” मातृभूमि से प्रेम करने की प्रेरणा अपने अमर क्रांतिकारी और अपना सब कुछ बलिदान देने वाले वीर महापुरुषों की जीवनी से हमेशा सीखने के लिए उत्त्साहित किया “|

संदेशे आते हैं गाने पर सुंदर डांस प्रस्तुत किया गया| कार्यक्रम का संचालन संस्था के उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गेश पचौरी जी ने किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों ,छात्र एवं छात्राओं का हृदय से आभार व्यक्त किया|इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |सरिता शर्मा को आदर्श शिक्षिका का पुरस्कार दिया गया| संस्था के मीडिया प्रभारी डी के शर्मा ने उपरोक्त जानकारी दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!