रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना चैयरमैन का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल

- पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। गभाना नगर पंचायत चैयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह, उनके पिता व राजा गभाना विजयराज सिंह समेत तीन लोगों का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गभाना चैयरमैन अभिमन्युराज सिंह उनके पिता व एक अन्य व्यक्ति अपने किले (आवास) पर बारी-बारी से हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। मामले में रामपुर निवासी विपिन कुमार सिंह ने थाना पुलिस से शिकायत की। जिस पर उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह की आेर से चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, उनके पिता विजयराज सिंह व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 तथा आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले में जांच की जा रही है साथ ही असलाह लाईसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!