गभाना तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, एसडीएम ने सुनी समस्याएं
गभाना। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, चकरोड, सड़क, नाली, पेंशन, बिजली व राशन से जुड़े कुल 20 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया, शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता के साथ निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस से संबंधित शिकायतें सीओ सुमन कनौजिया ने सुनी। कार्यक्रम में तहसीलदार उदयवीर सिंह, बीडीओ चंडौस राहुल वर्मा, जेई विद्युत गजराज सिंह, एसएसआई गभाना केपी सिंह आदि मौजूद रहे।