रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान, जो देता दूसरों को जीवनदान
खैर। कस्बा में अलीगढ़-पलवल मार्ग स्थित देवी मंदिर पर मंगलवार को उत्कर्ष चौधरी व उनके साथियों ने सत्यमन मानव सेवा संस्था व जिला अस्पताल मलखान सिंह ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित भाटी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी निसूजा ने भी रक्तदान करते हुए अन्य लोगों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान एक श्रेष्ठ दान और विशिष्ट दान होता है, रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं माना गया है। शास्त्रों में भी रक्तदान का उल्लेख आया है।
समय-समय पर हम सबको रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। हम उस दिन श्रेष्ठ हो जाएंगे जिस दिन हमारा रक्त किसी जरूरतमंद के काम आ सके। शिविर में 40 दानवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें आयोजकों की ओर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिषेक गंगल, कुलदीप चौधरी आढ़ती, अमित अग्रवाल सभासद, नमन गर्ग, सत्यमन मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, सुमित ठाकुर, कपिल सिंघल ,पंकज शर्मा, अनमोल शर्मा, चिंटू गर्ग, मुकेश अग्रवाल उर्फ सपा महाराज, आयुष बंसल , प्रमोद अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, धीरज वर्मा, करन शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।