श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में हुई राखी बनाओ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
गभाना। नगर के लक्ष्मीराज इंटर काॅलेज में सोमवर को रक्षाबंधनपर्व को लेकर राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्राओं के अलावा छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रंग बिरंगी मनमोहक राखियां तैयार की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलितव माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है और इससे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते मजबूत होते हैं। कहा कि प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में रचनात्मक क्षमता का व्यक्तित्व का विकास होता है।
प्रतियोगिता में राखी प्रथम, खुशबू द्वितीय वशिवा तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी देवप्रभा, सह प्रभारी गरिमा सिंह, साधना सिंह, सीमा सिंह, मीनू रानी, यशपाल सिंह, अखिलेश मिश्रा, हुकुमचंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।