रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फॉस्टर किड्स प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

गभाना। कस्बा तथा ढ़कपुरा स्थित फॉस्टर किड्स प्ले स्कूल में मंगलवार को भाई बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर व मिठाईयां खिलाकर एक प्यारा सा संदेश दिया। वहीं छात्रों ने बहनों को जीवन पर्यंत उनका मान सम्मान बनाए रखने एवं रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किए। इस मौके पर नन्हें-मुन्ने बच्चों का  उत्साह देखते ही बन रहा था।इस मौके पर प्रबंधन सोनू ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं। रक्षाबंधन का पर्व एक ऐसा पर्व है, जो धर्म और वर्ग भेद से अलग भाई-बहन के स्नेह की अटूट डोर का प्रतीक है। बहन द्वारा भाई को राखी बांधने से दोनों के मध्य विश्वास और प्रेम का जो रिश्ता बनता है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। इस पर्व का सबसे खूबसूरत पहलू यही है कि यह पर्व धर्म और जाति के बंधनों को नहीं मानता है।

इस मौके पर तन्वी ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, साक्षी सिंह, गौरव ठाकुर, हिमांशु माहेश्वरी, दिशा सिंह, दीक्षा सिंह, निधि सिंह, आदित्य, सतगुरु, आविद खान, कपिल ठाकुर, गौरव, रूबी, राधा, लता, नीरू, लक्ष्मी, मोहित, नारायण, ऋतु, स्वाति आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!