रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

गभाना। नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर रेशम के सुंदर धागों से बनी राखियां बांधी साथ ही उनके माथे पर तिलक कर व मिठाई खिलाकर उनकी लंबी आयु की कामना की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। रक्षा बंधन भाइयों और बहनों के बीच के बंधन का उत्सव है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार, देखभाल और सुरक्षा का प्रतीक है। बदले में, भाई अक्सर अपनी बहनों को उपहार या प्रशंसा के प्रतीक देते हैं। यह भाई-बहनों के लिए अपना स्नेह व्यक्त करने और अपने रिश्ते को मजबूत करने का समय है। रक्षा बंधन शब्द का अर्थ ही सुरक्षा बंधन है। यह पर्व परिवार, प्रेम और एकता के मूल्यों को दर्शाता है। भले ही भाई-बहन भौगोलिक रूप से दूर हों, वे अक्सर इस दिन जुड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं।

इस मौके पर राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, हरिपाल सिंह, गजेंद्र सिंह राघव, सुनीता गौड़, रूवी सिंह, उर्मिला सिंह, रजनी शर्मा, गीताजंली, करन माहौर, राजकुमार कुशवाह, अजय सिंह, श्याम सिंह, मनवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!