रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सौंगरा के कमला नेहरू इंटर कॉलेज में छात्राओं ने बनाई मनमोहक राखियां

गभाना। भाई-बहन के अटूट प्यार का बंधन रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को सौंगरा स्थित कमला नेहरू इंटर कॉलेज में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मनमोहक राखियां तैयार की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल खरे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के रिश्ते का पवित्र त्योहार है। राखी मात्र एक धागा नहीं बल्कि भाई-बहनों का अटूट प्रेम भी है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के रचनात्मक विकास में भी सहायक होती है। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगीन धागे, मोती, सितारे, फाम का प्रयोग करके आकर्षक व रंग-बिरंगी राखियां तैयार की। जिसमें मधु, करिश्मा प्रथम, तनिष्का, वर्षा द्वितीय, व बुलबुल, अंजुम तृतीय स्थान पर रही। जिन्हें कालेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों पुरस्कृत किया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक साधना, निर्देशक स्नेहलता, संजीव कुमार, धारा सिंह, कमल गौड़, नरेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, प्रमोद गौड़ आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!