सौंगरा के कमला नेहरू इंटर कॉलेज में छात्राओं ने बनाई मनमोहक राखियां
गभाना। भाई-बहन के अटूट प्यार का बंधन रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को सौंगरा स्थित कमला नेहरू इंटर कॉलेज में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मनमोहक राखियां तैयार की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल खरे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के रिश्ते का पवित्र त्योहार है। राखी मात्र एक धागा नहीं बल्कि भाई-बहनों का अटूट प्रेम भी है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के रचनात्मक विकास में भी सहायक होती है।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगीन धागे, मोती, सितारे, फाम का प्रयोग करके आकर्षक व रंग-बिरंगी राखियां तैयार की। जिसमें मधु, करिश्मा प्रथम, तनिष्का, वर्षा द्वितीय, व बुलबुल, अंजुम तृतीय स्थान पर रही। जिन्हें कालेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों पुरस्कृत किया।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक साधना, निर्देशक स्नेहलता, संजीव कुमार, धारा सिंह, कमल गौड़, नरेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, प्रमोद गौड़ आदि मौजूद रहे।