रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दैनिक जागरण व सहयोग संस्था का रक्तदान शिविर 10 सितंबर को

-इगलास के ओम सेलिब्रेशन में लगेगा रक्तदान शिविर

इगलास। दैनिक जागरण और सहयोग एक सामाजिक पहल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में अनूठी पहल की गई है।10 सितंबर, रविवार को नगर के अलीगढ़ मार्ग स्थित ओम सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा। रक्तदाता दोपहर दो बजे तक इस शिविर में रक्तदान के साथ महादान कर सकेंगे। सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय जैसवाल ने बताया कि रक्तदान बहुत ही पुण्य का काम होता है। रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। सभी को बढ़-चढ़कर इस पुण्य कार्य में हिस्सा लेना चाहिए। 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलो से ऊपर होता है वो रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती। संस्था सुमित अग्रवाल, पीयूष शर्मा, यतेंद्र सिंघल, डा. रामकुमार सिंह, प्रमोद शर्मा ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान को महादान इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है। शिविर में रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!