वकीलों ने रोड पर बैठकर किया धरना प्रदर्शन
इगलास। दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बुधवार को हाथरस मार्ग पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया। हापुड़ में महिला वकील के साथ हुई घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश था। इस दौरान वकील न्यायिक कार्य से विरत भी रहे।
बार की बैठक अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुनेश कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा कि हापुड़ में महिला अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा किए गए अभद्रता पूर्ण व्यवहार एवं मारपीट की घटना के विरोध में बार काउंसलिंग के आवाहन पर हड़ताल करे न्यायिक कार्य से विरत रहा जाए। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मान्य कर इसकी प्रति हापुड़ बार एसोसिएशन के लिए भेजी गई है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल करके हाथरस मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बाबू दत्त शर्मा, जितेंद्र बधौतिया, कांति प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार, संजय उपाध्याय, अनिल कुमार, प्रेम शंकर उपाध्याय, चंद्रपाल सिंह, संजीव शर्मा, उमेश कुमार, पंकज त्रिपाठी, सत्य प्रकाश शर्मा आदि थे।