रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवार दंपती से लूटे जेवरात व नगदी, रिपोर्ट दर्ज

खैर। क्षेत्र में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, फिर भी पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है। बुधवार को बदमाशों ने उटवारा के जंगल नहर की पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दूसरी बाइक सवार दंपती से जेवरात में नगदी को लूटकर फरार हो गए।

बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के पलड़ा झाल निवासी पंकज कुमार पुत्र राजकुमार ने थाने में दर्ज कराई में रिपोर्ट में बताया कि बुधवार दोपहर में करीब 12 बजे वह बाइक से पत्नी प्रिया को बड़ेगांव से दवा दिलाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह उटवारा के जंगल में नहर की पटरी पर पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने दोनों को डराया धमकाया और पत्नी के हाथ से पर्स को लूटकर फरार हो गए। पर्स में कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन व एक हजार रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!