रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सभापुर में घर में घुसकर नामजदों ने की मारपीट व फायरिंग, गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल

खैर। थाना क्षेत्र के गांव सभापुर में बुधवार रात्रि में नामजदों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर डाली। जिसमें एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सभापुर निवासी जगवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात में वह घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के रवेंद्र व दीपेंद्र गाली-गलौज करने लगे। मां ने गाली देने से मना किया तो उस वक्त तो दोनों आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद ही दोनों आरोपी अपने साथी संजय, प्रदीप व बसंत कुमार आदि हाथों में लाठी-डंडा व तमंचा लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी।

जिसमें एक गाेली उसने बेटा अजय के सीने के पास जा लगी। आरोपियों ने उसकी मां प्रेमवती व भाई सतवीर के साथ भी मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल में डॉक्टरों की चल रही हड़ताल को लेकर बेटा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!