रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विद्यार्थियों ने कार्यशाला में पढ़ा वित्तीय साक्षरता का पाठ

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में सोमवार को सिक्योरिटीज मार्केट पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (आईबीएमसी) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआइएसएम) व एक्सिस बैंक के सहयोग से कराया गया। कार्यशाला का विषय युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता था।

मुख्य वक्ता मार्केटिंग एक्सपर्ट तेजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वित्तीय साक्षरता कौशल को प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि देश का युवा वित्तीय साक्षर होगा तो वह आर्थिक आपात स्थिति में भी आत्मनिर्भर होकर आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने में सक्षम होगा। प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संयोजक व विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव शर्मा ने अतिथि का स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला के आयोजन से विद्यार्थियों में वित्तीय दक्षता बढ़ेगी जिससे वह अपने परिवार एवं समाज में म्युचुअल फंड निवेश के बारे में जागरूकता व सही सलाह देने में समर्थ होंगे। संचालन सह संयोजक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने किया। समन्वयक डा. नियति शर्मा व डा. उन्नति जादौन रही।

कार्यक्रम के आयोजन पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजन में प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. सौरभ कुमार, प्रो. अंकुर अग्रवाल, डा. शालू, डा. असलान के साथ ही छात्रों में शिवम, नन्दनी, दया, अनुभव, सुमित, अंकित का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!