रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सम्मेलन में प्रधानों की समस्याओं पर की चिंता व्यक्त

इगलास। ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर जनपद के प्रधानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रधानों का मानदेय बढ़ाने के साथ ही 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। वहीं मुख्यमंत्री सहित ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायत राज मंत्री, प्रमुख सचिव पंचायत राज व डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा गया।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन ने सरकारी तंत्र द्वारा ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजने का संकल्प पारित किया। जिलाध्यक्ष मनोज जादौन व ब्लाक अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने भी प्रधानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले मांग पत्र में प्रधानों के उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने, पंचायत कर्मियो को सेवा पंजिका में प्रविष्टि का अधिकार प्रधानों को दिए जाने, पंचायत सहायक व केयर टेकर का मानदेय सरकार द्वारा दिए जाने, बिजली बिलों की समस्या का निदान करने, प्रधानों का मानदेय बढ़ाए जाने, टंकी निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का निदान करने, जिला कार्य योजना में प्रधानों का प्रतिभाग की व्यवस्था, मनरेगा का नगद भुगतान, 15 वें वित्त की कटौतियों को समाप्त करने, गौशाला के लिए समस्त व्यय की व्यवस्था सरकार के स्तर किए जाने तथा बिना शपथ पत्र के प्रधानों से जुड़ी शिकायतों की जांच न किए जाने की मांग रखी। इस अवसर पर दिनेश कुमार, राखी, प्रेमपाल सिंह, प्रीती सिंह, ममता देवी, जीतू चौधरी, पुष्पा रानी, गुलाब सिंह, गेंदालाल, हरिओम सिंह, भगवती सिंह, भगवान सिंह, हरवीर सिहं, कमल चौधरी, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि प्रधान व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!