गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
गभाना । नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी ठा. धर्मेंद्र सिंह बलवंत नगलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर विस्तार डाला। उन्होंने कहा कि धरती पर जब कंस का अत्याचार बढ़ने लगा तब भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में धरती पर अवतार लेकर अर्धम का नाश किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के जीवन में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता हैं, छात्राें को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। विद्यालय के अनुशासन की जमकर सराहना की।
इस दौरान बच्चों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, डांडिया, नाटक, मटकी फोड़ कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया, वहीं नन्हें-मुन्ने छात्र राधा-कृष्ण बने बाल गोपल ने सभी का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने सभी अतिथियों को पटका पहना कर स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु शर्मा ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह राघव, हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, हरेंद्र सिंह, मनवीर सिह, करन माहौर, राजकुमार कुशवाह, गजेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, श्याम सिंह, डौलेश लवानिया, सुनीता गौड़, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, उर्मिला सिंह, गीताजंली आदि मौजूद रहे। 