गभाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार रात्रि में युवती को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका है, जिस पर परिजनों ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात्रि में उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर सो रही थी। देर रात में गांव का ही पप्पू बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। शुक्रवार सुबह बेटी को घर में न पाकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस युवती व आरोपी की तलाश में जुटी है।