रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास पुलिस ने चोरी व लूट की योजना बना रहे पांच युवक पकड़े

इगलास। कोतवाली पुलिस ने कस्बे में कपड़े की दुकान का शटर तोड़ने की योजना बनाते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में एसएसआई इजहार अहमद, एसआई सचिन कुमार कांस्टेबल सोनू पंडित, कांस्टेबल नवीन कुमार अहलावत व कांस्टेबल नवीन कुमार के साथ कस्बा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कस्बा के चौराहे के समीप स्थित महेन्द्र नगर में एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में सुनील कुमार पुत्र श्यौदान सिंह निवासी याकूतपुर थाना महुआ खेड़ा, हाल निवासी कस्बा इगलास मास्टर मांइड है जिसके बुलावे पर जिनेश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी धनीपुर मंडी थाना महुआ खेड़ा, अभिषेक उर्फ छोटा पुत्र भगवान दास निवासी ढोलना थाना जनपद कासगंज हाल निवासी धनीपुर मंडी थाना महुआ खेड़ा, पंकज पुत्र विनोद, सुमित उर्फ शंभू पुत्र किशनपाल निवासीगण धनीपुर मंडी थाना महुआ खेड़ा को चोरी की घटना को अंजाम करने के लिए बुलाया था। सुनील ने घटना को अंजाम देने की तैयारी से पूर्व दुकान की एक दिन पहले ही रेकी की थी। पकड़े गए आरोपियों में सुनील के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज है, जिनेश के खिलाफ सात, अभिषेक के खिलाफ दो, पंकज के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस, एक चाकू, एक हथौड़ा व छैनी सरिया, प्लास. पेचकस, लकड़ी का गुटका तथा चाबियों का गुच्छा बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को संबंधित मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया गया, कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!