रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में दैनिक जागरण व सहयोग का रक्तदान शिविर

इगलास। रक्त का विकल्प सिर्फ रक्तदान है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। इस दान में आधी आबादी भी अपनी पूरी भागीदारी निभाने के लिए आगे आ रही है। दैनिक जागरण व सहयोग एक सामाजिक पहल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अलीगढ़ मार्ग स्थित ओम सेलिब्रेशन गेस्ट हाउस में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर महादान के इस उत्सव में अपनी आहुति दे सकता है। कार्यक्रम सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इस दौरान महादानियों को सम्मानित भी किया जाएगा।कौन कर सकता है रक्तदान

जेएन मेडिकल कालेज की ब्लड बैंक की सीएमओ डा. स्मृति प्रसाद बताती हैं कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 के बीच है, वजन 45 किग्रा. या अधिक हो रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के तत्काल बाद शरीर रक्त की प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर देता है और 24 घंटे में रक्त की प्रतिपूर्ति हो जाती है। रक्तदान करने से शरीर पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। रक्तदाता को आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त लेने में प्राथमिकता दी जाती है। दान किया गया रक्त दुर्घटना के शिकार लोगों, कैंसर, थैलेसीमिया, गर्भवती महिलाओं, खून की कमी या एनीमिया के मरीजों के लिए काम आता है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!