सोमना स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक घायल
गभाना। सोमना रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी आर्यन पुत्र मोती वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार को वह बिहार से गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए जा रहा था। वह ट्रेन में दरवाजे पर बैठा हुआ था। जैसे ही ट्रेन सोमना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी वह अचानक से ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के अलावा ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती कराया है। वहीं जीआरपी ने हादसे की सूचना घायल के परिजनों को फोन पर दे दी है।