रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्कूल बैग गंदा होने पर हुए विवाद में 10 वीं के छात्र पर डीजल डालकर लगाई आग

अलीगढ़। एएमयू के सिटी स्कूल में बैग गंदा होने पर 10 वीं कक्षा के दो छात्रों में हुए विवाद को लेकर एक छात्र ने दूसरे छात्र के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित एएमयू के सिटी स्कूल में सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्र कैफ पुत्र मो. रईस का कक्षा के ही छात्र अदनान से स्कूल बैग गंदा होने को लेकर विवाद हो गया और दोनों में हाथापाई की नौहवत आ गई। जिस पर स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने दोनों को डांट डपटकर विवाद को खत्म करा दिया और साथ ही दोनों को भविष्य में विवाद न करने की हिदायत देकर घर भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के अनुसार अदनान काफी झगड़ालू किस्म का है, आए दिन किसी न किसी बात अन्य छात्रों से झगड़ा करता रहता है। सोमवार को हुए विवाद को लेकिर वह कैफ से बदला लेना चाहता था। जिस पर मंगलवार को उसने स्कूल के ही जनरेटर से डीजल चोरी कर लिया और अपने तीन साथियों के साथ कक्षा से बाहर निकल आया। जैसे ही कैफ कमर पर बैग टांगकर कक्षा से बाहर निकला वैसे ही आरोपी छात्र ने उसके बैग पर डीजल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही कैफ चीखते हुए इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्रों में भी भगदड़ मच गई।

छात्र को चीखता देख स्कूल के शिक्षक और स्टाफ तत्काल उसके पास पहुंचे और आग बुझाया। लेकिन तब छात्र की पीठ, कान और सिर का हिस्सा आग से बुरी तरह से झुलस गया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल छात्र को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

सूचना पाकर छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी छात्र को स्कूल के स्टाफकर्मियों ने पकड़ लिया।

इस संबंध में सीओ द्वितीय आरके सिसौदिया ने बताया कि सोमवार को दोनों छात्रों के बीच स्कूल बैग गंदा करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मंगलवार को आरोपी छात्र ने स्कूल के जनरेटर से डीजल निकालकर दूसरे छात्र को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!