रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

इगलास। दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को भी हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे। धरना प्रदर्शन के साथ ही मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार डा. गजेंद्र पाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में हापुड़ के डीएम व एसएसपी का स्थानांतरण, दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी पंजीकृत कराने, प्रदेश में वकीलों के विरुद्ध पंजीकृत किए गए झूठे मामलों को वापस लेने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित करके लागू कराने व हापुड़ के घायल वकीलों को तुरंत मुआवजा दिए जाने की मांग रखी गई। अध्यक्षता अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह व संचालन सचिव सुभाष चंद्र सारस्वत ने किया। इस अवसर पर बनवारी लाल शर्मा, बाबू दत्त शर्मा, डा. नवीन कुमार शर्मा, संजय उपाध्याय, मुनेश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, अजयवीर सिंह, सुधीर कौशिक, कांती प्रसाद, जितेंद्र बधौतिया, अशोक शर्मा, राजपाल सिंह, जहान सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!