रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सोमना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की हुई मौत

गभाना। सोमना रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक के जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने युवक के शव को पोटमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के थाना झाबुआ के गांव बड़ा कैसलिया निवासी 21 वर्षीय धूम सिंह पुत्र कड़वा भूरिया गभाना क्षेत्र में अपने साथियों के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था। बुधवार की सुबह वह सोमना रेलवे स्टेशन के पास गुजर रहे फ्रेट कॉरीडोर पर रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसी बीच उसके साथी मौके पर पहुंच गए और मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे की जानकारी पाकर परिजन भी मध्य प्रदेश से अलीगढ़ के लिए चल दिए हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!