घर में घुसकर की महिला के साथ छेड़छाड़
इगलास। कोतवाली क्षेत्र की हस्तपुर चौकी क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि वह सात सितंबर को घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही अरवेज घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया और मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बच्चे आ गए गए तो जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना की उसके पिता रफीक खां से शिकायत की तो उसने भी धमकी दी। इस संबंध में पति के साथ चौकी पर कार्रवाई के लिए गई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित समझौता करने का दवाब बना रहे हैं। पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की थी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की मुकदमा दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। वहीं गांव ताहरपुर निवासी रामकिशन ने गांव के ही दलवीर, नीरज, डोरीलाल, प्रेमपाल, नरेंद्र के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए मारपीट करने व घर में पथराव का आरोप लगाया है।