लूट व चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
इगलास। थाना पुलिस ने लूट व चोरी करने वाले दो अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक माह पहले निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे से बदमाश रात्रि में चौकीदार को डरा धमका कर ट्रैक्टर ट्राॅली लूट कर ले गए थे। इस संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की थी। आठ सितंबर की रात्रि पुलिस टीम ने गांव कजरौठ निवासी सोनू कोरी उर्फ भूपेंद्र, प्रकाश कांछी, गांव नोगवां निवासी दीपक जादौन व गांव पहाड़ीपुर निवासी अमन पंडित उर्फ मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इनसे लूट की ट्रैक्टर ट्राॅली, मैक्स व तमंचा बरामद हुआ था। इनके फरार साथी गांव कजरौठ निवासी राजेंद्र को घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव नगला चूरा निवासी रतन कुमार पुत्र खचेर सिंह ने मथुरा के थाना मगोर्रा के गांव नगला भूरिया निवासी सचिन पुत्र राजवीर सिंह को चोरी करके भागते हुए पकड़ लिया था। ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया था। इससे चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।