रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दहेज के लिए पत्नी को गर्म तेल से जलाया, रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव कारेका में एक व्यक्ति ने दहेज के लिए पत्नी में धक्का दे दिया। गर्म तेल में गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना रक्षाबंधन की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

हाथरस के थाना हसायन के नगरिया पट्टी देवरी निवासी छविराम सिंह का कहना है कि उसकी बहन नेहा देवी की शादी 10 वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव कारेका निवासी नाहर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता है। इनपर आठ वर्षीय पुत्री वंशिका है। दो बार इनका महिला थाने में समझौता हो चुका है। उसका कहना है कि रक्षाबंधन के दिन बहनोई ने बहन में धक्का मार दिया। जिससे वह गर्म तेल में गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई। वह बहन को जान से मारने की धमकी देता है। इसमें उसके भाई विशम्भर, भूरा, मां ओमवती, भतीजी पंकज सहयोग करते हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!