युवक ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
पिसावा। क्षेत्र के गांव नगलिया बिजना में शुक्रवार को एक युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव प्रेमचंद्र दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रजनी देवी दुकान चलाती है। शुक्रवार को उनका 30 वर्षीय बेटा राहुल घर पर अकेला था जबकि उसकी पत्नी नीतू अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। किसी बात पर राहुल ने घर पर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर पहुंचे तो बेटा को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। जानकारी पर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो बच्चों का पिता था। इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटकर आत्महत्या की है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।