शिकायतकर्ताओं को अधिकारियों द्वारा निस्तारण का दिया गया आश्वासन
इगलास। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों की शिकायतों को एसडीएम महिमा पूत, सीओ डा. केजी सिंह, तहसीलदार डा. गजेंद्र पाल सिंह द्वारा सुना गया। इस दौरान आई 17 शिकायतों में से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में जमीनी विवाद, राजस्व, चकबंदी, पेंशन आदि से जुड़ी शिकायतें आई। शिकायतकर्ताओं को अधिकारियों द्वारा निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्वेता जिंदल, एसडीओ सुदामा प्रसाद आदि थे।