रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डकैती व लूट करने वाले 5 अपराधियों पर खैर पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

खैर। थाना पुलिस ने डकैती और लूट करने वाले 5 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पांचों आरोपियों के खिलाफ खैर थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी कानपुर देहात और औरैया से आकर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पिछले दिनों उक्त आरोपियों ने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिस पर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कानपुर देहात और औरैया के हैं आरोपी

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी मूल रूप से कानपुर देहात और औरैया के रहने वाले हैं। इसमें विपिन उर्फ अमरीश पुत्र सिपाही लाल निवासी रूरा सराय मडेवाल थाना रूरा कानपुर देहात, शिवा गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी रनिया, कानपुर देहात, अतुल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी लालपुर औरैया, शिवम उर्फ बंदन पुत्र राजकुमार निवासी लालपुर थाना अच्छलदा जनपद औरैया और बबलू पुत्र वीरेंद्र निवासी लालपुर जनपद औरैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विपिन उर्फ अमरीश को गैंगलीडर के रूप में नामजद किया गया है, वहीं अन्य आरोपी गैंग के सदस्य हैं। इन सभी के खिलाफ खैर में दो-दो नामजद मुकदमें दर्ज हैं। वहीं गैंगलीडर विपिन के खिलाफ इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव में 17 नामजद मुकदमें दर्ज हैं। शिवा के खिलाफ दो, अतुल के खिलाफ औरैया और अलीगढ़ में तीन, शिवम के खिलाफ तीन और बबलू के खिलाफ तीन नामजद मुकदमें दर्ज हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!