रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। दहेज में अतिरिक्त कार न मिलने पर विवाहिता को उसके ससुरालीजनों से घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के गांव सैमला निवासी नीलू सिंह पुत्री गिरिराज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी इसी साल 26 मई को बरेली के डीडीपुरम निवासी अभय प्रताप पुत्र प्रेमपाल सिंह के साथ करीब 20 लाख रुपये नगद व 5 लाख का सामान देकर की गई थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे, वह दहेज में अतिरिक्त कार की मांग करते हुए उसका शोषण करने लगे और मायका छोड़ गए। जब मायका पक्ष ने ससुरालियों से उसे ले जाने को बोला लेकिन वह बिना कार के घर ले जाने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति अभय प्रताप सिंह, ससुर प्रेमपाल सिंह, सास सरोज रानी, जेठ भानूप्रता सिंह व ननद अदिति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!