चुआवली में अंडरपास से सर्विस रोड़ न बनाने पर भाकियू (महाशक्ति) ने किया धरना प्रदर्शन
गभाना। क्षेत्र के गांव चुआवली-बरई पर बन रहे रेलवे के अंडरपास में किसानों के लिए आने-जाने के लिए सर्विस रोड़ न बनाए जाने को लेकर रविवार को भाकियू महाशक्ति गुट के पदाधिकारियों व किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार कोल को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व ग्रामीण चुआवली में एकत्रित हो गए और धरना- प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से चुआवली फाटक पर अंडर पास बनाया जा रहा है। जिससे किसानों को अपने खेतों पर आने-जाने को रास्ता नहीं बचा है। जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अंडर पास के दोनों ओर सर्विस रोड़ बनाए जाने की मांग की। कहा कि यदि सर्विस रोड़ नहीं बनाया गया तो भाकियू महाशक्ति ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान मौके पर पहुंचेनायब तहसीलदार कोलको अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि रेलवे अफसरों से इस संबंध में बातचीत कर किसानों की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान शिशुपाल सिंह, प्रशांत ठाकुर, मंजू शुक्ला, करुणा चौहान, बंटी लोधी, नितिन जादौन, सोमेश ठाकुर याकूब खां आदि मौजूद रहे।