रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आयुष्मान भव: योजना का मकसद है सभी निरोगी रहें- अभिमन्युराज

- गभाना में सीएचसी पर हुआ आयुष्मान भव: साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

गभाना।  नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयुष्मान भव: साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श देकर नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।

मेले का नगर पंचायत के चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव: योजना का मकदस है सभी निरोगी रहें। ऐसी बेहतरीन योजना किसी अन्य देश में नहीं है। इसका उद्​देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान है और इसका लाभ हर नागरिक को मिलेगा।

सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 40 मरीजों की ब्लड प्रेशर, मधुमेह आदि बीमारियों से जुड़ी विभिन्न जांच की गई । अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी, खांसी, खुजली आदि बीमारियों से पीड़ित थे। मेला आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अभिमन्यु सिंह, डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव, पवन कुमार, हेमंत कुमार, साक्षी सारस्वत, अजय चौधरी आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!