रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोटी बैंक के अध्यक्ष को किया सम्मानित

इगलास। क्षेत्र की समाज सेवी संस्था रोटी बैंक श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी को दिल्ली में उनकी टीम द्वारा किए जाने वाले समाज सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

दिल्ली की एआरके फाउंडेशन द्वारा लाजपत नगर में इंस्पायरिंग इंडियन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया था। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया था। शिवकुमार सोनी ने बताया कि संस्था की अध्यक्ष नीलिमा ठाकुर, पद्मश्री से सम्मानित अजय माड़वीवपीसीएस अधिकारी डा. प्रदीप सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर उनके साथ दिलीप पाठक, नवीन शर्मा भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!