रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, अनुष्का ने मारी बाजी

- ताजपुर रसूलपुर में देवता दंगल मेले का हुआ आयोजन, शिक्षामंत्री ने किया शुभारंभ

लोधा। क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर में सोमवार को 107 वें देवता दंगल मेला आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए नामी गिरमी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। वहीं मशहूर दंगल को देखने के लिए दूर दराज से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे।

दंगल का शुभारंभा शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होने के साथ ही उनकी प्रतिभा में भी निखार आता है। इस दौरान शिक्षामंत्री व इगलास विधायक ने मंच पर टीनशैड लगवाने व रास्तों को दुरूस्त कराने का आश्वासन दिया। दंगल में पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव पेच दिखाकर दर्शकों को राेमांचित कर दिया। सिकंदराबाद की महिला पहलवान अनुष्का शर्मा ने इस बार भी कुश्ती दंगल को जीत लिया। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को नगद राशि बतौर पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण राज सिंह, जिपं सदस्य पति जंगजीत सिंह, ग्राम प्रधान सतपाल सिंह, बच्चू सिंह, कमेटी बनवारी लाल आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!