रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाभी ने 5 साल के देवर की हत्या कर शव कुएं में फेंका,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के बरानदी में एक भाभी ने अपने 5 साल के देवर की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक कुएं में फेंक दिया। बहनों के तलाश करने पर भाई का शव कुएं पड़े में दिखाई पड़ा, तब कहीं जाकर घटना का पर्दाफाश हो सका। पुलिस ने बच्चे शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, साथ ही आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों के काम पर जाने के बाद दिया घटना को अंजाम

गांव बारानदी निवासी बिशंबर के दो बेटा व तीन बेटी थी। उनके बड़े बेटे शिवम की एक साल पहले अमांपुर के गांव डेंगरी निवासी मरियम नाम की युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद सभी गांव में एक साथ रहते थे। शिवम अपने विशंबर व मां कमलेश के साथ शहर में नौकरी करने आता था। जिसके कारण मरियम का आए दिन उससे विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शिवम शहर चला गया था, दोपहर में अपनी बहनों के साथ घर से बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बादल को मरियम ने घर के अंदर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। काफी देर तक जब बहनों को भाई बादल दिखाई न दिया तो उन्होंने भाभी से पूछा जिस पर उसने बाहर खेलने की बात कहीं। बहनों ने छोटे भाई की तलाश शुरू कर दी। बहनें भाई को तलाशते हुए घर से कुछ दूरी पर बने कुएं पर पहुंची। जहां पर उन्हें भाई का शव पड़ा हुआ दिखाई पड़ा। जिस पर दोनों बहनों की चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।बहनों से ही उठवाया भाई के शव का बोरा

मृतक बादल की बहन किरन ने बताया कि भाभी ने भाई की हत्या कर शव को बोरे में भर दिया और उसमें कुछ कूड़ा भी भर दिया। वजन अधिक होने पर उसे बोरा को उठवाने के लिए आवाज लगाई। उसने अपनी बहन अन्नू व पड़ौस के ही एक बच्चे के साथ बोरे को उठावाकर भाभी के सिर पर रखवा दिया। जिस पर वह कूड़ा फेंकने की कहकर बोरा लेकर चली गई। ग्रामीणों ने भी मरियम को कुएं में बोरा फेंकते हुए देखा।

डेढ़ माह पहले बहन की हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह पूर्व उसकी 7 वर्षीय बेटी परी की मरियम के पास सोते-सोते अचानक मौत हो गई थी। लेकिन उस समय परिवार के लोग इस बात को समझ नहीं पाए थे और शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि जिस तरह से उसने बादल की हत्या की है, उसी तरह से परी की भी इसी हत्या की होगी।

आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीओ अतरौली मोहसिन खान ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हत्यारिन भाभी मरियम को हिरासत में ले लिया। उसने बच्चे की हत्या की बात को कबूल किया है, पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है, जिससे घटना की सारे तथ्य सामने आ सके।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!