रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अंतर्जनपदीय शिक्षक एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन शंखनाद का किया समर्थन

अलीगढ़। एक अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में पेंशन बचाओ रैली के संबंध में अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय ने पुरानी पेंशन शंखनाद रैली रामलीला मैदान नई दिल्ली के लिए समर्थन पत्र जारी कर शिक्षकों कर्मचारियों से शतप्रतिशत संख्या में एक अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की। प्रदेश संगठन मंत्री व अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष यतेंद्र सिंघल ने जनपद के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की।

आपके संगठन अटेवा द्वारा दिनांक 04.09.2023 को पत्र जारी कर पेंशन बचाओ रैली के समर्थन की मांग की गई। आप द्वारा पेंशन के लिए लगातार पूरे देश एवं प्रदेश में आंदोलन किए जा रहे है जिसके फलस्वरूप कई राज्यों में पेंशन बहाल की गयी। आप द्वारा एक अक्टूबर 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल पेंशन बचाओ रैली का शंखनाद किया गया है। हमारा संगठन इस रैली का पूर्ण समर्थन करता है और अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षक कर्मचारियों से अपील करता है कि अपने हक के लिए केंद्र की सोई हुयी सरकार को जगाने के लिए सभी लोग रामलीला मैदान में पहुंचकर रैली को सफल बनाये और जिस तरह से सारे राजनीतिक दल के सदस्य अपनी पेंशन और वेतन के लिए एकजुट होकर आवाज उठाते हैं। उसी प्रकार से हम सब लोग एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए इस रैली में पहुंच करके रैली को सफल बनायें।

हमारा अर्न्तजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन की मांग का पूर्ण समर्थन करता है और एक अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान नई दिल्ली अटेवा द्वारा आयोजित पुरानी पेंशन महारैली का पूर्णतया समर्थन करता है यह चुनावी वर्ष है आप सभी शिक्षक कर्मचारियों से अपील है कि इस रैली में पहुंचकर सोई हुयी सरकार को जगाने का काम करें।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!