रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

छात्राओं ने छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को जमकर धुना, किया पुलिस के हवाले

लोधा। कॉलेज से पढ़कर गांव लौट रही चार-पांच छात्राओं ने बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ कर डाली। छात्राओं ने हिम्मत जुटाते हुए न सिर्फ मनचलों की चप्पलों से जमकर धुनाई कर डाली, बल्कि दो मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में छात्राओं की ओर से रोरावर थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर के एक कॉलेज से चार-पांच छात्राएं पढ़कर अपने गांव जा रही थी। तभी रोरावर क्षेत्र में जोफरी रोड पर पीछे से आए अपाचे सवार तीन मनचलों ने छात्राओं ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। तीनों युवक छात्राओं से अभद्र कमेंट करते हुए मोबाइल मांगने लगे। जिस पर छात्राओं ने हिम्मत काम लेते हुए पहले मनचलों की बाइक की चाबी को निकाल लिया, फिर चप्पलों से जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्रित हो गई, जिन्हें देखकर एक युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्राओं ने दोनों युवकों को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में छात्राओं ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!