रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

70 लाख रुपये की अवैध शराब को पकड़ा, आबकारी व पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ट्रक में चंडीगढ़ से रूई व भूसे के में छुपाकर लाई जा रही रही थी 835 पेटियां

अलीगढ़। थाना अकराबाद क्षेत्र में पनैठी फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान आबकारी टीम व पुलिस टीम ने चंडीगढ़ से ट्रक में रूई व भूसे में छुपाकर लाई जा रही हरियाणा मार्का की करीब 70 लाख रुपये की अवैध शराब को पकड़ लिया। इस दौरान टीम ने ट्रक चालक व क्लीनर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पूछताछ की जा रही है।

रविवार की तड़के आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार व कौशल कुमार टीम के साथ अकराबाद क्षेत्र में पनैठी फ्लाई ओवर के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक को पकड़ लिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रक को चैक किया तो रूई व भूसा के बीच में हरियाणा मार्का की 835 अवैध शराब की पेटी बरामद हुई। इस दौरान टीम ने ट्रक चालक व क्लीनर को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम छोटे राजा पुत्र रमाशंकर निवासी रवा भिंड, थाना कोंच, जालौन व क्लीनर ने राजा सिंह पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम दुरहट थाना कोटरा, जालौन बताया। आशंका जताई जा रही है कि शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।रुई और भूसे में छुपा रखी थी शराब

आरोपियों ने शराब को रूई और भूसे में छिपा रखा था, ताकि कहीं पकड़े जाने पर पुलिस को गुमराह किया जा सके। जांच में पुलिस को अंग्रेजी शराब की 835 पेटियां बरामद हुई, जिसके कोई वैध दस्तावेज आरोपियों के पास मौजूद नहीं थे। पकड़ी गई शराब की कीमत 70 लाख रुपए आंकी जा रही है। इसमें चंडीगढ़ की इंपीरियल ब्लू और मैकडॉवल नंबर 1 की शराब मौजूद थी। जिसमें 48 पेटी इम्पीरियल ब्लू 180 मिली, 230 पेटी इम्पीरियल ब्लू 750 मिली, 466 पेटी इम्पीरियल ब्लू 375 मिली और 42 पेटी मैकडॉवल नं-1 की 180 मिली, 49 पेटी मैकडॉवल नं-1 की 375 मिली कुल 835 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीओ बरला सर्जना सिंह ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने ट्रक चालक छोटे राजा, क्लीनर राजा सिंह, लकी के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है साथ पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ शराब की तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!