भरतरी में मनाया गया राधा जन्मोत्सव, एसपी सिटी ने किया शुभारंभ
गभाना। क्षेत्र के गांव भरतरी में शनिवार को राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रविवार तड़के तक भजन कीर्तन चलता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बृज में राधा-कृष्ण सबसे प्रिय देव हैं। धार्मिक आयोजन आपसी प्रेम भाईचारे का प्रतीक हैं। इससे लोगों के बीच आपसी तालमेल बना रहता हैं, इसलिए ऐसे आयोजन अधिक से अधिक संख्या में होने चाहिए।
इस दौरान कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं विभिन्न झांकियों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक प्रवेंद्र शर्मा व ग्रामीणों ने एसपी सिटी को राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कौशी मास्टर, भोला पंडित, मन्नू भरतरी, डौनू पंडित, दिनेश पंडित, तोता पंडित, अमित पंडित, विपुल पंडित, शिवकुमार पंडित, कपिल कुमार, कालू पंडित, चीकू पंडित, सत्यम शर्मा, आकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।