रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पिसावा में युवक की गोली मारकर की हत्या, शव घर के पीछे फेंका, फैली सनसनी

- मृतक की पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को लिया हिरासत में

पिसावा। थाना क्षेत्र के विक्रमगंज में एक युवक को मंगलवार रात्रि में दो लोग घर से बुलाकर ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी शव को घर के पीछे एक कोल्हू के पास फेंक कर फरार हो गए। बुधवार को ग्रामीणों को युवक का शव पड़ा दिखा। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फांरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के पिता ने दो नामजद लोगों के खिलाफ हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।विक्रमगंज निवासी ब्रह्मपाल के अनुसार मंगलवार देर रात्रि में करीब एक बजे से उसके 18 वर्षीय बेटा रितिक को गांव के सुरेंद्र उर्फ सुमित पुत्र बिजेंद्र सिंह व अनिल पुत्र राजेंद्र सिंह को घर से बुलाकर कहीं ले गए। जिस पर उन्होंने दोनों को टोका भी कि बेटा को कहां लेकर जा रहे हो तो दोनों ने कहा कि अभी आ रहे हैं, लेकिन बेटा रात भर घर नहीं लौटा। बुधवार की सुबह कोल्हू पर मौजूद लोगों ने रितिक का शव पड़ा होने की सूचना दी। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ खैर राजीव द्विवेदी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

एसपी देहात पलास बंसल ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है।  मृतक के पिता ब्रह्मपाल की तहरीर के आधार पर सुरेंद्र उर्फ सुमित व अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक पर भी पिसावा थाना में चोरी, छेड़छाड़, मारपीट व समुदाय की धार्मिक भावना भड़काने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!