एसएसपी ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाब
अलीगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों जनपद में महिला थाने के अलावा एक और थाने में महिला थानाध्यक्ष बनाए जाने का फरमान जारी किया किया था। जिसको लेकर गुरुवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मुख्यमंत्री के आदेश पर एक्शन लेते हुए थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए गोधा थाना की कमान भी महिला इंस्पेक्टर सौंपी हैं। उन्हाेंने महिला थाना की इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी को गोधा थाना की कमान सौंपी हैं, वहीं गोधा थाना के इंस्पेक्टर विपिन कुमार को इंस्पेक्टर लोधा, वन स्टॉप सेंटर थाना क्वार्सी पर तैनात उपनिरीक्षक वर्षा शर्मा को थानाध्यक्ष महिला थाना बनाया हैं। जबकि लोधा इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश को इंस्पेक्टर वीआईपी सेल बनाया है।