रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया लोगों ने बढ़-चढ़कर किया श्रमदान

गभाना। महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती से पहले रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए श्रमदान किया तथा स्वच्छता की शपथ ली।

कस्बा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ हाथों में झाडू लेकर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। जिसके लिए वह चाहते थे कि सभी नागरिक मिलकर एक साथ देश को स्वच्छ बनाने का कार्य करें। महात्मा गांधी के इस स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था, लेकिन आज उनका यह अभियान विराट रूप ले चुका है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अपने आस-पास साफ-सफाई रखने व एक प्रयोग प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ ली। यहां पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सुशील गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, विनय कुमार, सतपाल सुमन, शिवकुमार गुप्ता, सुरेश डीलर, सत्यवती सुमन, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।थाना परिसर में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। यहां पर एसएसआई केपी सिंह, एसआई अमित कुमार, रवि वर्मा, महावीर सिंह, हरेंद्र पुनिया, हरेंद्र सिंह, सुरजीत यादव, सचिन गोयल, कपिल देव आदि मौजूद रहे।नगर पंचायत कर्मियों वसभासदों ने भी सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाते हुए श्रमदानकिया। तहसील पर एसडीएम केबी सिंह व तहसीलदार अवनीश कुमार ने तहसील कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साफ-सफाई की तथा लोगों को नियमित अपने आस-पास स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!