रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेटी के फोटो खींचने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी,  आरोपियों ने की मारपीट, उपचार के दौरान हुई मौत

अलीगढ़। थाना जवां क्षेत्र के गांव रठगांव में एक पिता को बेटी के फोटो खींचने का विरोध करना इतना भारी पड़ा कि आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन ने युवक को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

रठगांव निवासी अब्दुल रहमान पुत्र सलीम खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 सितंबर को उसकी बहन घर के बाहर झाडू लगा रही थी। तभी गांव का शहनवाज पुत्र आलिया उसके फोटो खींचने लगा। उसने व पिता ने फोटो खींचने का विरोध किया।जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो आरोप है कि शहनवाज उसके साथी शाहरूख तथा सोनी ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया। परिवार की बदनामी के डर से उन्होंने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। आरोप है कि शनिवार रात को तीनों ही आरोपी फिर से उसके घर पर आ गए और मारपीट करने लगे। जिसमें पिता सलीम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट नजर नहीं आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी शहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!