रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बलवंत नगलिया ने जीता डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट

गभाना। क्षेत्र के गांव बलंवत नगलिया में चल रहे तीन दिवसीय डे-नाईट कबड्डी टूर्नामेंट को बलवंत नगलिया की टीम ने जीत लिया।

फाइनल मैच अमित बलवंत नगलिया व छाेटू मीर की नगलिया के बीच हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, लेकिन आखिर में अमित की टीम ने टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। तीसरे स्थान पर नगला पदम के शिवम की टीम रही। मुख्य अतिथि समाजसेवी धर्मेंद्र ठाकुर, शरद ठाकुर वविभु ठाकुर ने प्रथम आने वाली टीम को 31 हजार रुपये, द्वितीय टीम को 21 हजार रुपये तथा तृतीय आने वाली टीम के कप्तान को 11 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया। आयोजन में चरन सिंह, पूरन सिंह प्रधान, प्रेमपाल सिंह, सिंहपाल सिंह, जसवीर, नवनीत, अमित सिंह, रिंकू सिंह, बंटी सिंह, अरविंद, सत्यवीर, मुकुल, विनीत आदि का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!