गभाना से दर्जनों किसान चेतना पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए हुए रवाना
गभाना। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिह के नेतृत्व में 1 अक्टूबर से फिरोजाबाद से शुरु हुई किसान चेतना पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए गभाना क्षेत्र से सोमवार को दर्जनों किसान एकत्रित होकर रवाना हुए।
भाकियू भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने बताया कि किसान चेतना पैदल यात्रा 1 अक्टूबर को फिरोजाबाद स्थित प्रदेश के कार्यालय से प्रारंभ हुई है जो कि 11 अक्टूबर को लखनऊ में कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचेगी। जहां पर मुख्यमंत्री से किसान आयोग गठन, किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ, नलकूपों के बिल माफ, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन व पत्रकारों की मृत्यु पर 5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने को वार्ता की जाएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान दास चौहान , मंडल संगठन मंत्री राजू ठाकुर , राजकुमार सिंह , डा. बलजीत चौधरी, जीतू चौहान, मनोज कौशिक, जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश शर्मा, प्रमोद गौड़, मयंक शर्मा, जीतू सिंह , रिषीपाल सिंह, विजय सिंह अादि मौजूद रहे।