रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो लोगों की हुई मौत

खैर। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव मानपुर खुर्द के पास ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में ममेरे व फुफेरे भाईयों की मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दाेनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बन्नादेवी क्षेत्र के लक्षिमपुर निवासी 24 वर्षीय लखन पुत्र सुनील ढुलाई का काम करता था। रविवार को वह अपने मामा कुमरपाल के 23 वर्षीय बेटे शनि व दोस्त सचिन पुत्र प्रेमपाल के साथ बाइक से जट्टरी स्थित अपने ताऊ के यहां पर बच्चे के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से देर रात्रि में तीनों बाइक से अलीगढ़ के लिए लौट रहे थे।

                          हादसे में घायल सचिन

जैसे ही तीनों अलीगढ़-पलवल मार्ग पर गांव मानपुर खुर्द के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लखन और शनि की ट्रक के पहिए के नीचे आकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया तथा शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।

घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सोमवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक लखन ने अपने पीछे पत्नी रूबी व दो वर्षीय बेटे को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!