रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाबू शिवदान सिंह की हीरक जयंती मनाई गई बड़े धूमधाम से

इगलास। श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में संस्थापक पूर्व विधायक शिवदान सिंह की 126 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले व अन्य शिक्षकों को घड़ी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता सुरेश सिंह ने की। विद्यालय के पुरातन छात्र संजीव कुमार ने 5 लाख की एफडी अपने पिता ओंकार सिंह (पूर्व प्रधनाचार्य ) विद्यालय को दान में दी। विद्यालय की प्रवन्धक मोनिका सिंह व संरक्षक दिलीप सिंह व अक्षत सिंह ने बाबू जी की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं नगर के पुरातन छात्र महावीर लाला ने बच्चों के लिए वाटर कूलर देने की बात कही। संचालन संजय सिंह ने किया। अंत मे प्रधनाचार्य केपी सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाते हुए बच्चों को अध्यापको को धन्यबाद दिया। इस मौके पर मुकेश शर्मा,चंद्रेश सिंह,उदयवीर सिंह,नगेन्द्र सिंह,नृपेंद्र सिंह,अजय शर्मा,कुलदीप सक्सेना,ऋषिन्द्र कुमार, मंजू सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!