रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं से भय व्याप्त

इगलास। क्षेत्र के गांव खिरसौली के ग्रामीणों में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं से भय व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थन पत्र देकर समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की है।

मंगलवार को गांव खिरसौली निवासी राकेश कुमार, महेशंचंद, यज्ञदत्त उपाध्याय, अभिषेक, संजय, रामजीलाल, प्रशांत, विकास, अश्वनी, विजय आदि ने एसडीएम महिमा राजपूत से भेंट की। ग्रामीणों ने प्रार्थन पत्र देते हुए बताया कि गांव में खुले आम घूम रहे सांड ग्रामीणों को देखकर हमलावर हो जाते हैं। सांड़ के हमलों से घायल चार लोग चार मरणासन्न् स्थिति में हैं। किसान जगदीश प्रसाद तो गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती हैं। अलीगढ़ भी नो दिन आईसीयू में भर्ती रहे थे। एसडीएम ने बीडीओ गौंडा को कार्रवाई करने के आदेश के साथ ही ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

 

जमीन पर कब्जा करने की शिकायत पर मारपीट

इगलास। कोतवाली क्षेत्र की हस्तपुर चौकी के गांव अलियासपुर भंवरा निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह का कहना है कि गांव के ही रतन सिंह पुत्र जहान सिंह, चंद्रकला पत्नी रतन सिंह राजेश पुत्र जहान सिंह खसरा संख्या 200 पर कब्जा कर लिया है। सोमवार को कब्जा करने को लेकर विरोध करते हुए जब शिकायत की तो मारा-पीटा जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

मारपीट में तीन महिलाओं सहित चार घायल

इगलास। कोतवाली क्षेत्र की बेसवां चौकी के गांव भूरंगा में प्लाट में पानी भरने के विवाद में मारपीट कर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। प्रमोद कुमार पुत्र खजान सिंह का कहना है कि गांव के ही सतीश पुत्र रामजीत सिंह, सरोज देवी पत्नी सतीश, हरेंद्र पुत्र सतीश, मीनू देवी पत्नी हरीश चंद्र, रेनू देवी पत्नी सचिन तथा ग्राम कटैला थाना मुरसान निवासी राहुल पुत्र तिलक सिंह ने एक राय होकर मुझे पत्नी चांदनी, सोनी देवी पत्नी विनोद, प्रेमवती देवी पत्नी खजान सिंह को सरिया, डंडा दंराती से हमला करके घायल कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!