मंगलायतन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियाें का चिकित्सकीय प्रशिक्षण प्रारंभ
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिंग एवम पैरामेडिकल साइंसेज के 2021-22 बैच के बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियाें का विशेष चिकित्सकीय प्रशिक्षण वरुण हॉस्पिटल एवं वरुण ट्रामा सेंटर अलीगढ़ में मंगलवार से प्रारंभ हुआ है। जिसमें विद्यार्थियाें को नर्सिंग से संबंधित उच्च स्तरीय एवं चिकित्सकीय प्रशिक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकाें द्वारा प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, एनआईसीयू, आईसीयू, सीसीयू, प्रसूति, हृदय, शल्य चिकित्सा, रोगी वार्ड प्रबंधन एवं विभिन्न बीमारियाें का चिकित्सकीय उपचार एवं रोग प्रबंधन का गहन प्रशिक्षण कुशल चिकित्सकाें एवं प्रशिक्षकाें के निर्देशन में प्राप्त करेंगे। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने विद्यार्थियाें के इस चिकित्सकीय प्रशिक्षण को अति महत्त्वपूर्ण प्रशिक्षण बताया। जिसमें विद्यार्थियाें का शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय अनुभव रोगी के सही उपचार के लिए बहुत जरुरी होता है। सही समय पर सही उपचार न मिलने के कारण अनेक लोगाें में गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती है। इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियाें को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया आैर शुभकामनाएं दी। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रवीन टेलर, नेहा कुशवाहा, जिबा निगार आदि उपस्थित थे। निर्देशक आईएनपीएस प्रो. आरके शर्मा ने विद्यार्थियाें को हॉस्पिटल स्टाफ के साथ अनुशासन में रह कर अच्छी तरह से चिकित्सकीय प्रशिक्षण पूरा करने की सलाह दी।